माओवादी पदाधिकारी और स्थायी समिति बैठक स्थगित
काठमांडू, १ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी पदाधिकारी और स्थायी समिति बैठक स्थगित किया है । नेताओं की कार्य विभाजन संबंधी मुद्दो को लेकर माओवादी केन्द्र ने आज बुधबार पार्टी पदाधिकारी और स्थायी समिति बैठक का तिथि तय किया था । लेकिन पार्टी केन्द्रीय कार्यालय के सचिव डोर प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संसद् बैठक होने के कारण पार्टी बैठक को स्थागित करना पडा है ।
प्राप्त सूचना अनुसार पदाधिकारी बैठक तय नहीं है, लेकिन स्थायी समिति बैठक कल बिहिबार के लिए फिर तय हुआ है । माघ १२ गते से शुरु माओवादी स्थायी समिति बैठक से पार्टी एकता, संगठन बिस्तार और नेताओं की कार्य विभाजन संबंधी निर्णय होनेवाला है ।

