Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के हीरो रहे 23 साल के ओपनर शुभमन गिल,कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

 

टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो रहे 23 साल के ओपनर शुभमन गिल। वनडे में पिछले चार मुकाबलों में तीन शतक जमाने वाले गिल पहले दो टी-20 में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसकी भरपाई उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर दी। तीसरे मैच में उन्होंने 126 रन जोरदार पारी खेली। गिल इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली (122 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
गिल अब टी-20 फॉर्मेट में भारत के सबसे युवा सेंचुरियन बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *