सांसद् चौधरी जेल चलान, ६ महीने तक रहेंगे जेल में

काठमांडू, ३ फरवरी । कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद् अरुण कुमार चौधरी को जेल चलान किया गया है । उनको कल बिहिबार बांके जिला से गिरफ्तार किया गया था । आज शुक्रबार सुबह उनको जिला अदालत कैलाली में पेश किया था, अदालत से कैदी पुर्जि देकर उनको जेल ले गया है ।
सांसद् चौधरी के ऊपर टैक्टर में आगजनी करने का आरोप है । घटना वि.सं. २०६६ (१३ साल पहले) की है । उक्त घटना में चौधरी को दोषी मानते हुए जिला अदालत कैलाली ने वि.सं. २०७० वैशाख ९ गते ६ महीने कैद और ८ लाख ७५ हजार जुरमाना भरने के लिए आदेश दिया था । उसके बाद लापत्ता चौधरी जेल जाने के बदले मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न चुनाव में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से टिकट लेकर सांसद् निर्वाचित हो गए ।

