Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरुण–३ प्रसारण लाइन निर्माण में अवरोध

 

महोत्तरी, ३ फरवरी । महोत्तरी जिला लोहरपट्टी नगरपालिका–८ भगवानपुर में अरुण–३ जल विद्युत आयोजना के लिए प्रसारण लाइन निर्माण हो रहा है । लेकिन स्थानीय बासियों ने निर्माण कार्य को अवरुद्ध किया है । प्रसारण लाइन निर्माण कार्य अन्तर्गत यहां विद्युत–पोल में तार लगाने का काम हो रहा है । स्थानीयबासियों का कहना है कि तार के नीचे रही जमीन और जमीन में लगाई गई अनाज में हुई क्षति की क्षतिपुर्ति मिलनी चाहिए ।
आन्दोलन में उतरनेवाले स्थानीयबासी का कहना है कि जिस जमीन मैं पोल रखा गया है, प्रतिकण्ठा ४ लाख ६८ हजार क्षतिपुर्ति मिल गई है, लेकिन तार के निचे जो जमीन है, उसका प्रतिकण्ठा ७० हजार २०० रुपये क्षतिपुर्ति दी गई है । तार के नीचे रहे जमीन में घर निर्माण और रुख लगाना मना है । इसीलिए उसका भी प्रतिकण्ठा ४ लाख क्षतिपुर्ति मांगते हुए स्थानीयबासी आन्दोलित हैं । साथ में तार लगाते वक्त हुई क्षति की भी क्षतिपुर्ति उन लोगों ने मांग किया है । चेतावनी दी गई है– जब तक उचित क्षतिपुर्ति नहीं दी जाएगी, तब तक निर्माण कार्य को रोका जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com