सन्दीप का मुद्दा न्यायाधीश फुयाल के इजलास में

काठमांडू, ३ फरवरी । क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने का मुद्दा सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश हरि प्रसाद फुयाल के इजलास में पड़ा है । पौष २८गते उच्च अदालत पाटन ने लामिछाने को २० लाख धरौटी रकम लेकर तारिख में छाड़ने का फैसला किया था । उक्त फैसला के विरुद्ध महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने सर्वोच्च में निवेदन दिया था, जिसमें आज सुनुवाई हो रहा है ।
स्मरणीय है, क्रिकेटर लामिछाने के ऊपर नाबालिका बलात्कार का केश है । लेकिन उच्च अदालत के फैसला के बाद क्रिकेट संघ (क्यान) ने लामिछाने के ऊपर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर राष्ट्रीय टोली में समावेश करने का फैसला लिया है ।

