Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

 

काठमांडू, जेठ २३ – डा.सीके राउत के नेतृत्व वाली जनमत पार्टी कल मजबूत संघीयता की मांग करते हुए कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करने वाली है ।
जनमत पार्टी कहती आई है कि संघीयता को मजबूत बनाना होगा । पार्टी ने ’नए गणतंत्र’के लिए आन्दोलन की घोषणा की थी । लेकिन पार्टी ने घोषणा के बाहेक और कोई कार्यक्रम नहीं कर सकी । २०८१ जेठ १५ गते भृकुटीमंडप से नए गणतंत्र के लिए आंदोलन की घोषणा की थी ।
लेकिन उसके बाद प्रदेश तथा संघीय सरकार में शामिल होने के बाद आंदोनल स्थगित कर दिया था । अभी जनमत पार्टी न तो प्रदेश सरकार में है, ना ही संघ सरकार में । मजबूत संघीयता की मांग करते हुए कल प्रदर्शन करनेवाली है । पार्टी ने यह भी जानकारी दी है कि प्रर्दशन के बाद केन्द्रीय समिति की बैठक करेंगे ।
कल (रविवार) केन्द्रीय समिति, केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति, राजनीतिक समिति, जिला कार्यसमिति की पूर्ण बैठक भी होगी । इन बैठकों में भाग लेने वाले सभी नेता काठमांडू पहुँच चुके हैं । इसी अवसर पर जनमत पार्टी माइतीघर में प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है ।

यह भी पढें   प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *