Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना द्वारा प्रेशर कुकर बम निष्क्रिय

 

काठमांडू, जेठ २३ – कालीकोट जिला में प्रेशर कुकर बम मिला था जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है । जिला के खाँडाचक्र नगरपालिका–१ स्थित पुराने जिला प्रहरी कार्यालय के नजदीक एक काली प्लास्टिक में प्रेशर कुकर बम बंधा हुआ मिला था । शनिवार की सुबह १२ बजे शंकास्पद वस्तु मिलने की खबर प्रहरी को मिली । इस खबर के मिलने के तुरंत बाद प्रहरी ने जाँच शुरु की तो स्पष्ट हुआ कि यह प्रेशर कुकर बम था । शंकास्पद वस्तु मिलने के बाद स्थानीय लक्ष्मण रोकाया ने प्रहरी को यह सूचना दी थी । सूचना पाते ही नेपाली सेना पुहँची । नेपाली सेना के देवी बक्स गुल्म ने जाँच कर उसका व्यवस्थापन करते हुए जानकारी दी कि प्रेशर कुकर बम ही है ।
नेपाली सेना के देवी बक्स गुल्म कालीकोट सह–सेनानी संदीप पण्डित के अनुसार उक्त शंकास्पद बस्तु व्यवस्थापन करने के समय में इस बात की पुष्टि हुई की यह प्रेशर कुकर बम है, इसे निष्क्रिय कर दिया गया है ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com