Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि राम जन्मभूमि का दर्शन किए

 


अयोध्या /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बिमलेन्द्र निधि ने शुक्रवार को राम जन्मभूमि का दर्शन किए। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपक राय साथ में थे। नि धि जी राम मंदिर निर्माण होने बाले जगह को देखे तथा जानकारी लिए। चंपक राय ने राम मंदिर निर्माण के बिभिन्न पहलूओं की जानकारी दी। फिर वे राम लला मंदिर में पूजा अर्चना की। विमलेंद्र निधि, उनकी धर्म पत्नी अनामिका निधि, उनके पुत्र, पुत्र बधू तथा परिवार के अन्य सदस्य के अलावा नेपाली कांग्रेस के धनुषा क्षेत्र तीन के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार निधि,परमेश्वर महासेठ, बरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, चैतन्य महासेठ नवीन चंद्र झा, सीता राम महतो सहित कई लोग साथ में थे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से विमलेंद्र निधि सहित उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर महावीर मंदिर न्यास परिषद सचिव किशोर कुणाल, ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल सहित कई गणमान्य लोगों ने निधि जी को स्वागत किया।

यह भी पढें   विपदा के घावों पर मरहम लगाकर समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेंगे : प्रधानमंत्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com