राजनीति भागीदारी के लिए वैश्य समाज को संगठित होना आवश्यक
जनकपुरधाम, हिमालिनी प्रतिनिधि । राजनीति भागीदारी के लिए बैश्य समाज को संगठित होना आवश्यक है। जव तक वैश्य समाज विभिन्न उप जातियों में बंटे रहेंगे, तव तक बैश्य समाज में उचित राजनीति भागीदारी नहीं मिल सकता है। उपयुक्त बातें नेपाल बैश्य युवा संघ द्वारा विस्तारित बैठक एवं अभिनन्दन समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा। वक्ताओं ने कहा कि बैश्य समाज में महिला शिक्षा का अभाव है इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक है। वक्ताओं ने बैश्य समाज की विभिन्न उप जातियों में रोटी वेटी का संबंध स्थापित होना पर भी बल दिया गया। केन्द्रीय कार्य समिति की विस्तारित वैठक में कन्या छात्रावास के लिए राम स्वरूप राम सागर परिवार द्वारा स्थापित धर्म संस्था द्वारा करीब आठ करोड़ मूल्य के साढे चार कट्ठा जमीन देने की घोषणा की जानकारी दी गयी। इस केन्द्रीय कार्य समिति के विस्तारित बैठक में बिधायक किरण कुमारी साह, मधेश कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति बैद्यनाथ महतो, उपस्थित मेयर, उप मेयर तथा वार्ड अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दिलीप चन साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में सामाजिक मंत्री सुरीता साह, पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा सदस्य अरविंद साह, पूर्व सांसद प्रमोद कुमार साह, बिधायक किरण कुमारी साह, पूर्व बिधायक नेत्र विक्रम साह, ई. प्रकाश चंद्र साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व नाथ साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखें। मंच संचालन पूरण साह रौनियार ने किया।


