Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद निधन

 

इस्लामाबाद, पीटीआई।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई में निधन हो गया है। उनके शव को दफनाने के लिए पाकिस्तान लाया जाएगा। दुबई स्थित देश के महावाणिज्य दूतावास ने उनके शव को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया है। 79 साल के मुशर्रफ 2016 से ही संयुक्त अरब अमीरात में थे। उनका दुबई स्थित अमेरिकी अस्पताल में एमाइलॉयडोसिस नामक बिमारी का इलाज चल रहा था।
सैन्य विमान से पाकिस्तान आएगा मुशर्रफ का पार्थिव शरीर
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने बताया कि मुशर्रफ के परिवार ने उनके शव को पाकिस्तान ले जाने के लिए दुबई में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में एक आवेदन दायर किया है। चैनल के मुताबिक, मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए वापस पाकिस्तान लाने के लिए एक विशेष सैन्य विमान नूर खान एयरबेस से दुबई के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि चैनल ने इस बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *