मौलापुर में होगा मधानी महोत्सव

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के रौतहट जिला केमौलापुर में मधानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मौलापुर नगरपालिका में अवस्थित पुरातात्विक शिव मंदिर में मधानी महोत्सव का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन नेपाल के उप राष्ट्रपति नन्द पुन पासांग द्वारा 17फरवरी (फागुन 5गते ) को करेंगे। उपयुक्त जानकारी मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह ने पत्रकार सम्मेलन में दी हैं।उसी दिन नेपाली सुपर स्टार भुवन के. सी. सहित अन्य कलाकारों की सहभागिता रहेगी। उसी दिन भारतीय ख्याति प्राप्त गायिका इन्दु सोनाली की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इसी तरह 18फरवरी (6गते)को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी सहित अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 19फरवरी (फागुन 8गते)अन्तरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें अन्तरराष्ट्रीय पहलवान देवा सहित नेपाल तथा भारत के हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यो के नामी पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौलापुर नगरपालिका में आयोजित मधानी महोत्सव में नेपाल के अलावा बिहार के सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर जिला से हजारों की संख्या में मधानी महोत्सव तथा शिव रात्रि मेला में भाग लेने के लिए आतेहै। पत्रकार सम्मेलन के दौरान मौलापुर नगरपालिका के उप मेयर नागेंद्र यादव प्रशासकीय अधिकृत राम बाबू साह सहित कई लोग मौजूद थे। यहां उल्लेखनीय है कि मौलापुर नगरपालिका के पतौरा में अवस्थित शिवलिंग नेपाल के सवसे प्राचीन पुरातात्विक शिव लिंग हैं। यहां श्रावण में नेपाल भारत से आए कांवरिया की भीड़ लगी रहती है।

