आज ४ प्रदेशों में हिमपात की संभावना
काठमांडू, ७ फरवरी । आज ४ प्रदेशों में हिमपात होने की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश में पश्चिमी वायु का प्रभाव है, जिसके चलते पहाडी भू–भाग में हिमपात होने की संभावना है । विभाग ने बताया है कि प्रदेश नं. १, बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाडी तथा उच्च पहाडी क्षेत्रों में आज हिपात होने की संभावना है ।
विभाग ने कहा है कि मौसम में प्रतिकूल परिस्थिति रात तक जारी रहेगी । लेकिन अधिक जोखिम की अवस्था नहीं है । दैनिक जनजीवन, सडक यातायात और हवाई उडान में प्रभाव पड़ सकता है । आवश्यक सतर्कता अपनाने के लिए भी विभाग ने सर्वसाधारण से आग्रह किया है ।

