Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी लामिछाने को आत्मालोचना करने के लिए पार्टी सदस्यों ने दिया दबाव

 
रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ फरवरी । संचार माध्यम और पत्रकारों के विरुद्ध अभिव्यक्ति देकेर विवाद में आए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवी लामिछाने को पार्टी सदस्यों ने ही आत्मलोचना करने के लिए दबाव दिया है । पार्टी सदस्यों का कहना है कि सभापति लामिछाने की अभिव्यक्ति के कारण पार्टी को क्षति पहुँच रही है ।
सरकार से बाहर हो जाने के बाद आयोजित प्रथम बैठक में बोलनेवाले अधिकांश पार्टी पदाधिकारियों ने सभापति लामिछाने को एक पत्रकार सम्मेलन कर और विज्ञप्ति निकाल कर माफी मागने के लिए कहा है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार, मनिष झा जैसे नेताओं ने उनको आत्मालोचना के लिए कहा है । लेकिन पार्टी प्रवक्ता मुकुल ढकाल ने लामिछाने का पक्ष लिया है ।
जवाफ में लामिछाने ने कुछ दिन रुकने के लिए आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *