लुम्बिनी में आज राष्ट्रीय सभा उपनिर्वाचन में तीनों पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया
काठमांडू, २५ माघ –
लुम्बिनी में आज राष्ट्रीय सभा सदस्य उपनिर्वाचन के लिए मतदान होने जा रहा है ।
प्रदेश में राष्ट्रीय सभा के एक रिक्त सदस्य के लिए आज मतदान होने वाला है । निर्वाचन कार्यालय दाङ के अनुसार उपनिर्वाचन में घोराही के कर्मचारी मिलन केन्द्र में मतदान होगा ।
राष्ट्रीय सभा सदस्य के लिए तीन उम्मीदवारों ने मनोनयन दर्ता कराया है । सरकार को समर्थन दे रही नागरिक उन्मुक्ति ने सत्ता गठबन्धन के उम्मीदवार का साथ नहीं दिया है उसने अपने उम्मीदवार को खड़ा किया है ।
सत्तारूढ़ दल की ओर से एमाले के कुमार दसौदी और प्रमुख प्रतिपक्षी कांग्रेस के माधवप्रसाद आचार्य ने मनोनयन दर्ता किया है तो वहीं नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से राजेन्द्रवीर राय भी उम्मीदवार हैं ।
नेकपा एमाले से राष्ट्रीय सभा सदस्य में निर्वाचित रुपन्देही के खिमलाल भट्टराई ने इस्तिफा दे दिया था जिसके बाद रिक्त सीट के लिए उपनिर्वाचन की जा रही है ।

