Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टर्की में भूकम्प प्रभावित १० प्रान्तों में तीन महीने संकटकाल की घोषणा

 

काठमांडू, २५ माघ –

 

सोमवार को टर्की के गाजियान्टेप प्रान्त में आए ७.८ म्याग्निट्यूड के भूकम्प से बहुत कुछ तबाह हो गया है । इसलिए टर्की में भूकम्प से प्रभावित १० प्रान्तों में तीन महीने के लिए संकटकाल लगाने की घोषणा की गई है ।

टर्की के राष्ट्रपति रिसेप तय्यप एर्दोगान ने भूकम्प से अतिप्रभावित दक्षिण–पूर्वी क्षेत्र के १० प्रान्तों में तीन महीने संकटकाल की घोषणा की है । भूकंप से मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । अभी तक टर्की में ३ हजार ५४९ लोगों की मृत्यु हो चुकी है साथ ही सिरिया में १६ सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है यह संख्या अभी और बढ़ सकती है । इसी कारण से संकटकाल घोषणा हुई है । यह जानकारी बीबीसी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *