नागरिक उन्मुक्ति पार्टी मुख्यमन्त्री रावल को विश्वास का मत नहीं देगी
काठमांडू,२५ माघ –
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री राजेन्द्र सिंह रावल को विश्वास का मत नहीं देने का फैसला किया है ।
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ ने बताया कि जबतक उनके द्वारा किए गए मांग को पूरा नहीं किया जाता है तबतक सुदूरपश्चिम के मुख्यमन्त्री को विश्वास का मत नहीं देंगे ।
उन्होंने कहा कि हम विश्वास का मत नहीं दे सकते हैं क्योंकि हमने जो अपनी बटमलाइन रखी है उसे प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह की सुनुवाइ का संकेत नहीं किया है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री राजेन्द्र सिंह रावल बुधबार विश्वास का मत लेंगे । २७ गते पुस में वो मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए । नियुक्त होने के एक महिना के भीतर प्रदेशसभा में यदि विश्वास नहीं साबित कर पाए तो इस अवस्था में स्वतः पदमुक्त होने की संविधान में व्यवस्था है लेकिन बहुमत पहुँचाने वाली ७ सिट लाने वाली नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अवस्था निर्णायक है । यदि पार्टी विश्वास मत नहीं देती है तो सरकार संकट में आ जाएगी ।

