डेमोक्रेसी समिट के लिए प्रचण्ड को निमंत्रण
काठमांडू, २६ माघ–

अन्तर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी सहयोग नियोग युएसएआईडी के प्रमुख सामन्था पावर ने अमेरिकी दुतावास की ओर से प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को मार्च २९–३० (चैत १५–१६) डेमोक्रेसी समिट में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है ।
परराष्ट्र मन्त्रालय ने उक्त सूचना की पुष्टि की है । सूत्रों के अनुसार अमेरिकी विदेश मन्त्रालय से प्रचण्ड के लिए निमंत्रण पत्र आ चुका है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से मार्च महीने में होने वाली डेमोक्रेसी समिट के लिए प्रचण्ड को निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है । यह जानकारी परराष्ट्र मंत्रालय ने दी है ।
वैसे प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के सचिवालय ने कहा है कि नेपाल में उक्त समिट के समय में ही राष्ट्रपति का चुनाव भी हो सकता है इसलिए अभी नहीं कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री भ्रमण में जाएंगे या नहीं । अभी तक के समय अनुसार तो राष्ट्रपति का चुनाव उस वक्त तक खत्म हो जाना चाहिए ।
बालुवाटार स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री ने अमेरिका की ओर से आए तर्फबाट निमंत्रण को सकारात्मक रुप में लिया है और उसके लिए उन्होंने उन्हें धन्यवाद भी दिया है । लेकिन भ्रमण की समय तालिका अभी निश्चित नहीं हुई है इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है ।

