Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र बैठक

 

काठमांडू, २६ माघ–

 

 

सत्ता साझेदार नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र की बैठक होने जा रही है । बुधवार को ही अध्यक्ष ओली के वालकोट स्थित निवास में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और ओली के बीच हुई भेटवार्तामा संयन्त्र की बैठक को लेकर दोनों नेताओं ने अपनी सहमति दे दी थी ।
दो महीने भी नहीं हुए हैं कि रवि लामिछाने नेतृत्व की राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) प्रचण्ड सरकार से बाहर हो गई है और माओवादी केन्द्र भी अपनी ‘सहमतीय राष्ट्रपति’की अडान को पकड़ रखा है । इससे सत्तारुढ़ दल में खटपट शुरु हो सकती है । इस अवस्था को देखते हुए यह बैठक हो रही है ।
बैठक में मुख्यतः प्रचण्ड सरकार की पूर्णता, राष्ट्रपति के निर्वाचन के साथ ही अन्य विषयों में चर्चा होगी । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में होने जा रही संयन्त्र की बैठक में एमाले सहित नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के साथ ही अन्य सत्ता गठबंधन के प्रतिनिधि नेताओं की उपस्थिति होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *