Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टर्की और सिरिया में आए भूकंप से १५ हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २६ माघ –

 

टर्की और सिरिया के सीमा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकम्प में मृत्यु होने वालों की संख्या १५ हजार से ज्यादा हो चुकी है । वृहस्पतिवार सुबह तक जो तथ्यांक मिला है उसके अनुसार भूकम्प में जान गुमाने वालों की संख्या दोनों देश को मिलाकर १५ हजार तीन सौ ८३ पहुँच गई है ।
दोनों देश के सरकारी अधिकारी तथा उद्धारकर्मी ने वृहस्पतिवार सुबह को यह तथ्यांक सार्वजनिक किया है । तथ्यांक अनुसार टर्की में भूकम्प से जान जाने वाले नागरिकों की संख्या १२ हजार तीन सौ ९१ पहुँच गई है ।
टर्की के राष्ट्रपति कार्यालय स्रोत के अनुसार टर्की में भूकम्प से १२ हजार तीन सौ ९१ लोगों की मृत्यु हो चुकी है ।
टर्की के विपत् व्यवस्थापन निकाय ने बताया है कि ४४ हजार से ज्यादा लोग घायल हैं ।
इधर सिरिया में भी भूकम्प से जान जाने वालों की संख्या अभी तक एक हजार दो सौ से ज्यादा पहुँच गई है ।
टर्की के दक्षिणी प्रान्त कहरामनमारस में स्थानीय समय अनुसार सोमवार ४ः१७ बजे ७ः७ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था ।
बहुत से देशों और विश्वव्यापी सहायता एजेन्सी भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में टोली और राहत सामग्री प्रदान कर रही है । चीन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी विभिन्न सहायता एजेन्सी को भेजकर सहयोग कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *