पूर्व उप प्रधानमंत्री पहुंचे एक्सपो मेला बिभिन्न स्टॉल का किया अवलोकन
हिमलिनी प्रतिनिधी मोरंग नेपाल ! नेपाल के बिराटनगर में चल रहे सीएनआई एक्सपो मेला में भीड़ देखते ही बन रहा है । आयोजक सीएनआई का अध्यक्ष भीम घिमिरे ने बताया कि जोगबनी , फारबिसगंज , अररिया , पुर्णिया और आसपास से लोग एक्सपो मेला में पहुच जरूरत का सामान खरीद रहे है । मेला में नेपाली उत्पादन के अलावा भारत , बांग्लादेश , पाकिस्तान का लेदर से बना जैकेट व अन्य रेडीमेड समान का स्टॉल पर दूर दराज के लोग पहुच कर खरीददारी कर रहे है । उद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी मेला में बुधवार को नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री व नेपाली कांग्रेस का नेता विजय कुमार गच्छदार भी पहुचे और बिभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया । इस मौके पर स्टेज पर उन्होंने आयोजक का प्रशंसा किया । कहा नेपाल में इस तरह का आधुनिक मेला अदभुत। उन्होंने आयोजक टीम को बधाई व शुभकामना दिया । बता दे मेला में नित्य स्टेज प्रोग्राम में चर्चित कलाकार अपना प्रस्तुति दे रहे है जिसमे हजारों लोग पहुच रहे है । आयोजक का अनुसार 25 से 35 हजार लोग नित्य मेला का अवलोकन कर रहे है ।






