Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सहयोग में भारत की अहम भूमिका

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा नेपाल भले ही दो राष्ट्र है लेकिन दोनों देशों के भौगोलिक तथा संस्कृति समान है। भाषा, खानपान, बेष भूषा समान हैं। उपयुक्त बातें शनिवार को रघुपति पैलेस के सभाकक्ष में आयोजित नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल भारत सह कार्य बिषय गोष्ठी में कहीं गयी।  वक्ताओं ने कहा कि दोनो देशों के बीच खुली सीमा है। दोनो देशों के तीर्थ स्थलों में दोनो देशों के लोग जातेहै। भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेय जल, परिवहन, टेलीकॉम, उर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। पोस्टल रोड, रेलवे इसका ताजा उदाहरण है। लेकिन इन दिनों नेपाल में भारत बिरोधी तत्व पांव फैला रही है। इसे रोकना होगा।
डा. वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय एकता अभियान के उपाध्यक्ष सुनीता साह, हिंदी अभियानी तथा लोसपा नेता रमन पांडेय, जनकपुरधाम नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र, मारबाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के महासचिव प्रमोद अग्रवाल, हिन्दू सम्राट सेना केअध्यक्ष राजेश यादव, ज्ञानेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com