Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

(रास्वपा) को पुनः सरकार में लाने की पहल की जा रही है– राजेन्द्र लिङ्देन

 

काठमांडू, २९ माघ –

 

 

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) को पुनः सरकार में लाने की पहल की जा रही है ।

प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई सत्तारुढ़ गठबन्धन के उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र के बैठक में रास्वपा को सरकार में लाने के विषय में चर्चा होने के बाद ही अध्यक्ष लिङ्देन ने यह जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि – इस बैठक में राष्ट्रपति निर्वाचन के विषय को किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई है । बैठक में सरकार के काम कारवाही की समीक्षा और गठबन्धन के सहकार्य को निरन्तरता देने की भी चर्चा हुई है ।
बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल, उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र के संयोजक केपी शर्मा ओली, रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने, राप्रपा के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *