Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सक संघ और सरकार के बीच ६ सूत्री सहमति, आंदोलन स्थगित

 

काठमांडू, २९ माघ –

 

 

चिकित्सक संघ और सरकार के बीच ६ सूत्री सहमति होने के बाद चिकित्सकों ने आन्दोलन का जो कार्यक्रम था उसे स्थगित कर दिया है । आज प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद के कार्यालय सिंहदरबार में हुए वार्ता में ६ सूत्री सहमति हुई है ।
माघ २७ गते राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की सवारी के क्रम में ट्रमा सेन्टर के एक चिकित्सक को सुरक्षाकर्मी ने लाठी प्रहार करके घायल कर दिया । आज भी उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है । इसी घटना के विरोध में आज देशभर के स्वास्थ्य संस्था में आकस्मिक के अलावे सभी सेवा बन्द कर आन्दोलन में उतरे थे ।
वार्ता में चिकित्सक को लाठी प्रहार करने की घटना के समग्र पक्ष में एक सप्ताह के भीतर छानबिन सम्पन्न कर दोषी पर कारबाही करने, घायल चिकित्सक के उपचार की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए, स्वास्थ्यकर्मी और स्वास्थ्य संस्था के सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावकारी कार्यान्वयन करने पर ही चिकित्सक संघ आन्दोलन स्थगित करने पर सहमत हुई हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *