लुम्बिनी के मुख्यमन्त्री ने किया मन्त्रिपरिषद का विस्तार, आज शपथ कार्यक्रम
काठमांडू, २९ माघ –
लुम्बिनी प्रदेश सरकार के मन्त्रिपरिषद का विस्तार हुआ है । मुख्यमन्त्री लिला गिरी ने सत्ता साझेदार ४ दलों के ७ लोगों को मन्त्री नियुक्त करने के साथ ही उनका कार्य विभाजन भी कर दिया है ।
पुस २७ गते कृष्णा केसी विना विभागीय मन्त्री बने २ लोग सहित ९ लोगों को मन्त्रालय के कार्य विभाजन किया है । मुख्यमन्त्री गिरी की सिफारिस में प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन ने संविधान की धारा १६८ (९) के अनुसार मन्त्रीयों की नियुक्ति और कार्य विभाजन किया है । यह जानकारी प्रदेश प्रमुख के कार्यालय के प्रवक्ता ऋषिराम पन्थी ने विज्ञप्ति द्वारा दी है ।
पुनर्गठित मन्त्रिपरिषद में एमाले से ४, माओवादी केन्द्र से ३ तथा राप्रपा और जनमत पार्टी से एक–एक को नियुक्त किया गया है ।
कार्य विभाजन के अनुसार माओवादी केन्द्र के जोखबहादुर महरा को आर्थिक मामिला मन्त्रालय,नेकपा एमाले के चेतनारायण आचार्य को खानेपानी,ग्रामीण तथा शहरी विकास मन्त्रालय, माओवादी केन्द्र के इन्द्रजित थारु भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्रालय, तथा एमाले के विष्णुप्रसाद पन्थी को स्वास्थ्य मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है ।
इसी तरह माओवादी केन्द्र के कृष्णा केसी आन्तरिक मामिला,कानून तथा सहकारी मन्त्रालय,एमाले के दुर्गाप्रसाद चौधरी को वन तथा वातावरण मन्त्रालय,राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के जानकी प्रसाद यादव को उद्योग,पर्यटन तथा यातायात व्यवस्था मन्त्रालय,एमाले के तुलसीराम शर्मा को कृषि तथा भूमि व्यवस्था मन्त्रालय और जनमत पार्टी के चन्द्रकेश गुप्ता को सामाजिक विकास मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है ।
पुस २७ गते मुख्यमन्त्री नियुक्त होने के साथ ही एमाले से चेतनारायण आचार्य और माओवादी से कृष्णा केसी विना विभागीय मन्त्री बनया गया था ।
विना विभागीय मन्त्री केसी ने भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय की मांग की थी लेकिन नहीं मिलने के बाद शनिवार को राजीनामा देने का समाचार सार्वजनिक हुआ था ।
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने कहा है कि वह तत्काल सरकार में सहभागी नहीं होगी । आज दोपहर १ बजे शपथ सामारोह रखा गया है ।

