Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विहार प्रदेश जोगबनी शाखा का स्पोट्स मिट सम्पन्न

 

माला मिश्रा जोगबनी/बिराटनगर (सीमा क्षेत्र ) । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिहार प्रदेश जोगबनी शाखा द्वारा पहली बार शनिवार को स्पोर्ट्स मीट 2023 का आयोजन स्थानीय महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना से की गई। मंच का संचालन रंजीता केडिया और रश्मि केडिया जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल को तुलसी का पौधा एवम सॉल देकर सम्मानित किया गया। बच्चो को सांत्वना पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया। स्पोर्ट्स में सभी मेम्बर की उम्र को ध्यान में रखते हुए करीब 18–20 गेम करवाए गए ।सभी सदस्यगण आए हुए गेस्ट और स्कूल की टीचर्स सभी ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । प्रथम , द्वितीय और तृतीय विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
स्पोर्ट्स शाखा अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल, अंचल उपाध्यक्ष एवं शाखा की महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख संगीता लोहिया , सचिव बरखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पण अग्रवाल , उपाध्यक्ष सुमन गोयल ,पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख रंजीता केडिया , रश्मि केडिया , बंदना केडिया ,शर्मिला डोलिया, लीला गोयल, नीतू बाठिया, संजू डालमिया, कुसुम गोयल, किरण खेतान, संतोष देवी केडिया , पिंकी अग्रवाल एवं स्कूल की प्रिंसिपल किरण झा की उपस्थिति में हुआ ।
स्पोर्ट्स में करीब 18–20 गेम करवाए गए। और सभी प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *