Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा व्यवस्थापन कार्यविधि, २०७७’ में संशोधन

 

काठमांडू, २९ माघ –

सरकार ‘विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा व्यवस्थापन कार्यविधि, २०७७’ में संशोधन करने जा रही है ।
रविवार नेपाल सरकार और नेपाल चिकित्सक संघ के बीच हुई वार्ता के क्रम में विशिष्ट व्यक्ति की सवारी में सुरक्षा व्यवस्थापन करते हुए बीमार एवम् आम नागरिक तथा विशेष कर स्वास्थ्य संस्था, विद्यालय के साथ ही अन्य संवेदनशील संस्था तथा क्षेत्रों में असहजता नहीं हो, इसके लिए ‘विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्थापन कार्यविधि, २०७७’ में परिमार्जन करने की सहमति हुई है ।
इसके अनुसार एक सप्ताह के भीतर सुझाव पेश करने और उक्त सुझाव को यथाशीघ्र कार्यान्वयन में ले जाने की सहमति का भी उल्लेख है । शुक्रवार राष्ट्रपति की सवारी के क्रम में सड़क पर चल रहे राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर के एक चिकित्सक पर प्रहरी द्वारा लाठी प्रहार की घटना को लेकर संघ आन्दोलित हुआ था ।
संघ द्वारा किए गए मांग को सम्बोधन करने के क्रम में ही रविवार प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रि परिषद् का कार्यालय में आज चर्चा हुई । चर्चा के क्रम में इस विषय में भी सहमति हुई हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *