Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर नागरिक समाज ने ज्ञापन पत्र सौंपा

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भ्रष्टाचार विरुद्ध जनकपुर नागरिक समाज ने अपनी पांच सूत्री मांग का ज्ञापन पत्र जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र के नेतृत्व मेंधनुषा जिला के सी. डी. ओ. काशी राज दहाल को सौंपा गया।
ज्ञापन पत्र में श्री राम मंदिर निर्माण अयोध्या द्वारा ताम्र पत्र वापस करने की झूठी खबर फैलाने बाले पर कारवाई, जानकी फूलवारी केअतिक्रमण प्रतिवेदन के कार्यान्वयन करने, तेलहा, मड़हा पोखरा का संरक्षण तथा सौन्दर्यीकरण के प्रभावकारी कार्यान्वयन करने देवालय, बिद्यालय, चिकित्सालय के तीन सौ मीटर क्षेत्र में मांस मदिरा, धूम्रपान निषेधित करने तथा दशरथ मंदिर के अतिक्रमण रोकने की मांग उल्लेख है। प्रतिनिधि मंडल मेंबाबा लक्ष्मण दास, युगल दास, सुमन दास, युगल कांत चौधरी महेन्द्र साह रामकिशोर ठाकुर, मनोज कुमार चौधरी, इंदू भूषण यादव, जय प्रकाश मंडल, शत्रुघ्न प्रसाद साह, राम चंद्र साह, राम भरत मंडल, मंदिप चौधरी, रामू साह सहित कई लोग शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com