आज जनयुद्ध दिवस
काठमांडू, १ फागुन –
२८ वें जनयुद्ध दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि जनयुद्ध की नींव पर स्थापित अधिकार और उपलब्धि राष्ट्र की साझा संपत्ति है । नेकपा (माओवादी) के नेतृत्व में जनयुद्ध होते हुए भी पहचान, अधिकार, मुक्ति, न्याय और स्वतन्त्रता चाहने वाले सम्पूर्ण मुक्तिकामी एवं परिवर्तन प्रेमी नेपालीयों का यह साझा दिवस है ।
उन्होंने जनयुद्ध के २८ वें वार्षिकोत्सव के सुखद अवसर में स्वदेश तथा विदेश में रहन वाले समस्त नेपाली एवं विश्वभर के परिवर्तन प्रेमी जनसमुदाय में शुभकामना व्यक्त किया है ।
अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा है कि ‘ मैं इस ऐतिहासिक दिन में देश और जनता के मुक्ति एवं परिवर्तन के लिए अपने अमूल्य जीवन का बलिदान करने वाले महान् शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धाञ्जली व्यक्त करता हूँ । साथ ही सम्पूर्ण लापता योद्धाओं को याद करते हुए उच्च सम्मान करता हूँ । घायलों और अपांग योद्धाओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभेच्छा सहित दीर्घ जीवन की कामना करता हूँ ।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि –‘वर्ग, जाति, लिंग, क्षेत्र में विद्यमान असमानता, शोषण, उत्पीडन, विभेद और अन्याय के जिस दीवार से हम बंधे हैं उन्हें तोड़कर मुक्ति, परिवर्तन, स्वतन्त्रता के भावधारा को प्रवाहित करने में सफल जनयुद्ध के परिणाम स्वरूप ही उपेक्षित, उत्पीडित वर्ग और बस्ती में राजनीतिक चेतना प्रवाहित हुई है ।
नेपाल सरकार फागुन १ गते को जनयुद्ध दिवस के रूप में मनाते हुए सार्वजनिक विदा देने का निर्णय किया है । साथ ही जनयुद्ध दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम सहित राष्ट्रीय उत्सव और गौरव के दिन के रूप में मनाने के लिए सम्पूर्ण जनसमुदाय से हार्दिक अपिल की है ।

