Wed. Nov 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है, जिसका 3 राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव

 

महाशिवरात्रि पर सही विधि से पूजा पाठ करके लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इस खास दिन भगवान शिव अपने भक्तों पर खूब कृपा बरसाते हैं. सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ के असंख्य भक्त हैं. इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत और पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का विवाह संपन्न हुआ था. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है, जिसका 3 राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं  वे तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस का ‘हम तैयार हैं’ अभियान आज से शुरु

कब है महाशिवरात्रि?
तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है. ये पर्व सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बेहद खास है. इस दिन खास संयोग बन रहे हैं, जिसका शुभ असर 3 राशियों पर देखने को मिलेगा.

मेष राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. जिन जातकों की राशि मेष है, उन्हें आय के नए साधन प्राप्त होंगे साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार

कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि कर्क है, उनके लिए महाशिवरात्रि भाग्योदय लेकर आई है. कर्क राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं.

धनु राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि धनु है, उनके लिए महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है. धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नई नौकरी के योग बन रहे हैं. धन लाभ हो सकता है, व्यापार में वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय कर दिवस ...राजबहादुर शाह सम्मानित

करें रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है. इस दिन सभी जातकों को पंडित जी को बुलाकर भगवान शिव का रुद्रभिषेक करवाना चाहिए. इसका विशेष फल प्राप्त होता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com