Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला की मृत्यु को लेकर वीरेन्द्र नगर तनावग्रस्त

 

काठमांडू १ फागुन –

 

 

 

 

 

 

 

सुर्खेत के वीरेन्द्रनगर में बस के ठोकर लगने से रविवार को एक महिला के मृत्यु हो गई थी । जिसकी वजह से आज सुबह से ही महिला के रिश्तेदार आन्दोलन कर रहे हैं और अभी पूरा शहर तनावग्रस्त बना हुआ है ।
उचित क्षतिपूर्ति और चालक पर कारबाही की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहें रिश्तेदार प्रदेश राजधानी वीरेन्द्रनगर बजार को बन्द कर रहे हैं ।
आन्दोलनकारी ने वीरेन्द्र नगर के मुख्य चोक जिसमें यरिचोक, मंगलगढ़ी चोक, एयरपोर्ट चोक और बसपार्क में टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध किया है ।
आन्दोलन के कारण प्रदेश राजधानी वीरेन्द्रनगर में चलने वाले सवारी साधन बिल्कुल ठप्प कर दिया गया है । छिटपुट मोटरसाइकल बाहेक अन्य कोई सवारी साधन को नहीं चलने दिया जा रहा है ।
बस के ठोकर लगने से रविवार वीरेन्द्र नगर बसपार्क में जाजरकोट के छेडागाड–६ की ६६ वर्षीया नदी रावत की मृत्यु हो गई थी ।
इसी घटना को लेकर उनके रिश्तेदारों ने रविवार की रात १० बजे तक बसपार्क, मंगलगढ़ी चोक के साथ ही अन्य जगहों पर टायर जलाकर आन्दोलन कर रहे हैं ।
महिला के रिश्तेदार इस बात को लेकर नाराज हैं कि शव को बिना किसी पुछताछ के उठा दिया था । किसी किसी जगह पर आन्दोलनकारी और प्रहरी बीच झड़प भी हो रही है । झड़प के क्रम में पत्रकार सहित कुछ लोग व्यक्ति घायल भी हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com