Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सचिवस्तरीय बैठक शुरु

 

काठमांडू, १ फागुन –

 

भारतीय सचिव विनयमोहन क्वात्रा दो दिन के नेपाल भ्रमण में आए हुए हैं । भारतीय सचिव क्वात्रा याक एन्ड यती होटल में पहुँच गए हैं । वो परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव भरतराज पौडेल के निमन्त्रण पर नेपाल आए हैं । सीमा सम्बन्ध, वातावरण, पर्यटन, यातायात के साथ ही अन्य द्धिपक्षीय बिषयों को लेकर चर्चा होगी । उसके बाद पराराष्ट्र मन्त्रालय द्वारा आयोजन किए गए भोज में सहभागी होंगे ।
अपने नेपाल भ्रमण के क्रम में वो राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी, प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, परराष्ट्र मन्त्री सहित राजनीतिक दल के प्रमुख, सरकारी उच्च अधिकारी के साथ ही अन्य के साथ लगातार भेंटघाट करने का कार्यक्रम हैं । आज विदेश सचिव क्वात्रा परराष्ट्र मन्त्री विमला राई के साथ ही द्विपक्षीय भेंटघाट करेंगे । प्रधानमंत्री प्रचण्ड के मिलने पर भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द मोदी द्वारा भेजे गए निमन्त्रण पत्र हस्तान्तरण करेंगे ।
सोमवार को नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के साथ मिलने का कार्यक्रम तय है । विदेश सचिव क्ववत्रा मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ भी मुलाकात करेंगे । मंगलवार को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से मिलने के बाद वो स्वदेश वापस जाऐंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com