रास्वपा तत्काल सरकार में सहभागी नहीं होगी
काठमांडू, १ फागुन –
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने तत्काल सरकार में सहभागी नहीं होने का फैसला किया है ।
सहमहामन्त्री कविन्द्र बुर्लाकोटी ने बताया कि –आज हुई पार्टी के केन्द्रीय समिति और संसदीय दल के संयुक्त बैठक ने यह फैसला किया है कि पार्टी तत्काल सरकार में सहभागी नहीं होगी ।
पार्टी ने कहा है कि जब उनसे गृह मन्त्रालय ले लिया गया उसके बाद रास्वपा माघ २२ को सरकार से भी बाहर हो गई लेकिन हमने समर्थन वापस नहीं लिया है ।
इसी तरह कविन्द्र बुर्लाकोटी ने यह भी जानकारी दी कि चितवन में रवि लामिछानी के उम्मीदवारी देने पर किसी तरह की कोई विमति नहीं है ।


