Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा ने किया विद्यार्थी संगठन के कार्य समिति का विस्तार

 

काठमांडू, ३ फागुन –

 

लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने अपने विद्यार्थी संगठन के कार्य समिति का विस्तार किया है । पार्टी ने लोकतान्त्रिक विद्यार्थी संघ के कार्य समिति का विस्तार करके ५५ सदस्य बनाया है । लोसपा के नेता मनिष मिश्र ने कहा है कि ‘कार्य समिति में अभी तत्काल एक ही अध्यक्ष मात्र रखा गया है और बाँकी सभी को केन्द्रीय सदस्य के रुप में रखा है ।
उन्होंने बताया कि स्ववियु चुनाव को लक्षित करके इस कार्य समिति का विस्तार किया गया है और चुनाव के बाद कार्य विभाजन सहित पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा । चुनाव के आधार में ही मूल्यांकन होगा औरपदाधिकारियों का चयन किया जाएगा । विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष में महोत्तरी के रोशन कुमार मिश्र को रखा गया है । केन्द्रीय सदस्य में श्याम केशरी, सुरेश मण्डल, समर साह, उज्जवल झा, चन्द्रशेखर सिंह, धनिश एस के, कुशनन्दन ठाकुर, अजय यादव, आनन्द मिश्रा, नितेन्द्र यादव, अरविन्द झा, निशेष यादव, दिपेश झा आदि हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *