Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती चुनाव मैदान में उतर सकती है

 

uma bhartiबीजेपी रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पार्टी की सीनियर लीडर उमा भारती को चुनाव मैदान में उतार सकती है। न्यूज चैनलों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में उमा भारती को रायबरेली से चुनाव लड़ाने पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही बीजेपी अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी दमदार कैंडिडेट खड़ा करने पर विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक अमेठी और रायबरेली को लेकर बीजेपी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले योगगुरु स्वामी रामदेव ने भी रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती को चुनाव लड़ाने की पैरवी की थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को रायबरेली से सीनियर लीडर उमा भारती को मैदान में उतारना चाहिए। रामदेव ने कहा, ‘सोनिया गांधी के खिलाफ कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता। कुछ लोगों ने मुझे सोनिया के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन मैंने राजनीति में न आने की भीष्मा प्रतिज्ञा ली है।’ वहीं, उमा भारती ने रामदेव के बयान पर कहा कि वह उनका सम्मान करती हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें झांसी से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढें   आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक : बिमल सरार्फ

 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही योगगुरु स्वामी रामदेव ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रामदेव ने बुधवार को सोनिया पर तीखे वार करते हुए उन्हें राजनीति का कलंक तक करार दे दिया और उनके खिलाफ मजबूत कैंडिडेट खड़ा करने की बात कही। रामदेव ने यूपीए चेयरपर्सन के खिलाफ सीधा हमला करते हुए उन्हें घोटालों की सरगना बताया। उन्होंने सोनिया गांधी को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। रामदेव ने कहा कि सोनिया गांधी ने दुनियाभर में देश की प्रतिष्ठा को गिरा दिया है, लिहाजा राजनीति से उनका पत्ता कटना चाहिए।

यह भी पढें   नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर जबरा गिरफ्तार

 स्वामी रामदेव ने केंद्र की यूपीए सरकार पर कालेधन के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपीए ने देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया है। रामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार के भ्रष्टायचार से पूरा देश शर्मसार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com