Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के मनिकापुर गाबिस में प्रसुती सेवा प्रभावित

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल, चैत्र ११ गते ।
बाँके जिला के मनिकापुर गाबिस के उप–स्वास्थ्य चौकी में प्रसुती गृह निर्माण होने के बावजूद भी सञ्चालन न होने के कारण सेवा प्रभावित हुआ है ।
भवन में शौचालय न होने से मनिकापुर उप–स्वास्थ्य चौकी ने सेवा सञ्चालन करने के लियें अनुमती नही पायी है । आर.आर.एन. और मनिकापुर गाबिस के सहयोग में ११ लाख रुपैया के सहयोग में निर्मित भवन में प्राविधिक व्दारा शौचालय न होने से सेवा सञ्चालन में अवरोध होने की बात बताया है ।
प्रसुती सेवा संचालन न होने से गर्भवती महिला को समस्या हो रहा है । बाँके जिला के रेडिणो कृष्णसार एफ.एम. नेपालगन्ज ने चैत्र ११ गते मंगलवार को किया स्वास्थ्य के लियें बहस कार्यक्रम में सहभागियों ने महिला लक्षित बजेट काटकर भी जल्द से जल्द ही सेवा सञ्चालन करने कें लियें माँग किया है ।
उन लोगों ने स्वास्थ्य सेवा प्रभावकारी बनाने के लियें जोड देते हुयें अपाङ्ग तथा बाल मैत्री बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्रों को पहले प्राथमिकता में राखने के लियें बताया ।
कार्यक्रम में जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बाँके के अधिकृत सरोज शाह ने जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावकारी बनाने के लियें हम सभी लोगों की भुमिका जरुरी है बताते हुयें प्रसुती सेवा को और इसे ज्यादा विस्तार करने के लियें बताया ।
उप–स्वास्थ्य चौकी मनिकापुर के इन्चार्ज रमेश कोईराला ने उस जगाह से प्रदान होने वाला विभिन्न सेवाओं के विषय में जानकारी कराए थे ।
इसी तरह मनिकापुर गाबिस सचिव सूर्यप्रसाद लम्साल ने स्वास्थ्य की समस्या को पहिचान करके ही योजना निमार्ण करने में प्राथमिकता देने के लियें बताया ।
कार्यक्रम के सहभागियों ने स्वास्थ्य चौकी ने  प्रदान किया सेवा सुबिधा और स्वास्थ्य समस्या के विषय पर अपना अपना धारणा रक्खा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *