Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला तिरहुतिया गाछी में शुरु किया गया है। शुक्रवार को मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने इसका उद्घाटन किया। फाल्गुन 14गते तक चलने बाला इस अन्तरराष्ट्रीय मेला में नेपाल के अलावा भारत, पाकिस्तान तथा बंग्लादेश के व्यापारी स्टाल लगाये है। 150स्टॉल में चार पहिया, दुपहिया बाहन, एलेक्ट्रिक वाहन, एलेक्ट्रिक साइकिल, बिभिन्न प्रकार के बस्त्र, जूता चप्पल, मिथिला पेंटिग के सामान सहित अन्य सामान बिक्री के लिए है। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मंदी के दौर में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला एक अच्छा प्रयास है। करीब 20करोड़ कारोबार का लक्ष्य है। मेला का शुल्क 20रुपये रखा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com