Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा से मिलने के कारण दुर्गा प्रसाई के उफर कारवाही के लिए सिफारिश

 

काठमांडू, १८ फरवरी । नेकपा एमाले के नेता दुर्गा प्रसाई के ऊपर कारवाही के लिए पार्टी संगठन की ओर से ही मांग हुई है । नेकपा एमाले प्रदेश नं. १ कमिटी ने प्रसाई को कारवाही मांग करते हुए पार्टी केन्द्र को एक सिफारिश पेश किया है । आज (शनिबार) सुबह सम्पन्न प्रदेश कमिटी बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
एमाले प्रदेश नं. १ कमिटी संयोजक तुलसी न्यौपाने के अनुसार प्रसाई ने पार्टी हित के विपरित गतिविधि संचालन किया है । उनका कहना है कि नेपाल में गणतन्त्र स्थापना के लिए नेकपा एमाले ने जो योगदान किया है, उसको भूल कर प्रसाई पूर्वराजा के साथ सांठगांठ कर रहे हैं । इसी आरोप में प्रदेश कमिटी ने प्रसाई को पार्टी से ही निष्काशित करने के लिए पार्टी नेतृत्व से सिफारिश किया है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले से आवद्ध प्रसाई पिछली बार राजा और राजसंस्था के पक्ष में वकलात कर रहे हैं । कुछ ही दिन पहले उन्होंने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह और पूर्वयुवराज पारस शाह की सहभागिता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था । उसके बाद गणतन्त्र पक्षधर राजनीतिक कार्यकर्ता उनके ऊपर आलोचना कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com