Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिम्बू समुदाय की राष्ट्रीय सम्मेलन चितवन में

 

काठमांडू, १८ फरवरी । लिम्बु समुदाय की साझा संस्था किरात याक्थुङ चुम्लुङ की २४वें राष्ट्रीय सम्मेलन कल आइतबार से चितवन में शुरु होने जा रहा है । दो दिनों सम्मेलन जारी रहेगा और सम्मेलन में १३ जिलों से २८८ प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी ।
चुम्लुङ के महासचिव निरन्ती तुम्बापो के अनुसार सम्मेलन से सांगठनिक और प्रगति प्रतिवेदन, आर्थिक प्रतिवेदन पास किया जाएगा । साथ में ऐतिहासिक स्थलों की संरक्षण, अमूर्त सांस्कृतिक सम्पदाओं की सूची निर्माण, समाधिस्थल संरक्षण जैसे विषयों को लेकर सम्मेलन में विचार–विमर्श होनेवाली है ।
किराती भाषा–संस्कृति संरक्षण संबंधी उद्देश्य को लेकर वि.सं. २०४६ साल में यह संस्था स्थापना हुई थी । नेपाल में अनुमानित १ हजार लिम्बु समुदाय के लोग रहते हैं और ३ लाख ७८ हजार से अधिक जनसंख्या हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed