Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा की बैठक आज दोपहर एक बजे से

 

काठमांडू, १४ फागुन –

 

 

 

राष्ट्रिय सभा की बैठक आज दोपहर एक बजे से होगी । बैठक में सम्भावित तीन कार्यसूची है ।
संघीय संसद् सचिवालय के अनुसार आज की बैठक में प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद कार्यालय से प्राप्त मन्त्रिपरिषद् सदस्य के कार्यभार को तय करने सम्बन्धी पत्र पढ़कर सुनाई जाएगी साथ ही राप्रपा के सरकार से बाहर होने के बाद उस पार्टी के नेताओं द्वारा सम्हाले गए मन्त्रालय का कार्यभार तत्काल प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड स्वयं लेंगे । आज इसकी जानकारी राष्ट्रीय सभा को वो देंगे ।
आज की सम्भावित दूसरी कार्यसूची में राष्ट्रीय सरोकार तथा समन्वय समिति के आर्थिक वर्ष २०७५÷७६, २०७६÷७७ र २०७७÷७८ की वार्षिक प्रतिवेदन का भी कार्यान्वयन अनुगमन मूल्यांकन प्रतिवेदन पेश करने की बात है । राष्ट्रीय सरोकार तथा समन्वय समिति के सभापति दिलकुमारी रावल थापा प्रतिवेदन पेश करेंगी ।
इसी तरह संघीय संसद के महासचिव डा. भरतराज गौतम ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना ने बताया कि राष्ट्रीय सभा अन्तर्गत गठित विषयगत समिति में सदस्य के नाम का मनोनयन करना तीसरी कार्यसूची में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com