Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबन्धन से मधेश प्रदेश को कोई समस्या नहीं – उपेन्द्र यादव

 

 

काठमांडू, १४ फागुन –

 

जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि आगामी दिन में प्रदेश सरकार और भी ज्यादा सशक्त होगी ।
शनिवार जनकपुर पहुँचे यादव ने सञ्चारर्किर्मयों से बातचीत के क्रम में यह बात कही । उन्होंने बताया कि उनकी ही पार्टी से उपराष्ट्रपति को चुनाव होगा । इसकी सहमति हो चुकी है और इस सहमति के अनुसार ही वो आगे बढ़ रहे हैं ।

यह भी पढें   S.A.V. स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को आगामी दिन में श्रोत, साधन और अधिकार सम्पन्न बनाने, कर्मचारी और प्रहरी प्रशासन भी प्रदेश सरकार ही परिचालन करेगी ।

यादव ने कहा कि –काँग्रेस से राष्ट्रपति और हमारी पार्टी से उपराष्ट्रपति के चुनाव पर सहमति हुई है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आगामी दिन में और मजबूत होगी, श्रोत, साधन और अधिकार सम्पन्न बनाने, कर्मचारी और प्रहरी प्रशासन का प्रदेश सरकार ही परिचालन करेगी ।
अध्यक्ष यादव ने यह भी दाबा किया है कि सत्ता गठबन्धन से मधेश प्रदेश में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com