Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश राप्रपा के मंत्रियों ने इस्तिफा दिया

 

काठमांडू, १४ फागुन –

 

बागमती प्रदेश राप्रपा के मन्त्री ने मुख्यमन्त्री शालिकराम जमकट्टेल को संयुक्तरूप से राजीनामा दे दिया है ।

शनिवार की रात ८ः३० बजे राप्रपा के तीनों मन्त्री ने हेटौंडा स्थित मुख्यमन्त्री क्वार्टर पहुँचकर अपना राजीनामा पत्र सौंप दिया है ।
संयुक्त रुप में दिए गए राजीनामा पत्र में कहा गया है कि ‘हाल ही में विकसित राजनीतिक घटना क्रम के कारण हम तीनों मन्त्री संयुक्तरुप में राजिनामा पेश कर रहे हैं । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि –हमारी राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी अभी नेतृत्व कर रही सरकार को जो समर्थन देती आई है उसे भी आज की ही तारीख से वापस ले रही है ।
बागमती प्रदेश में राप्रपा से संसदीय दल के नेता उद्धव थापा खानेपानी, ऊर्जा तथा सिंचाइ मन्त्री, डम्बरबहादुर तामाङ पर्यटन, उद्योग तथा सहकारी मन्त्री और राजु बिष्ट वन तथा वातावरण मन्त्री थे ।
शनिवार को संघ में राप्रपा ने सरकार को दे रहे समर्थन को वापस लेने के लिए ही मंत्रियों को बुलाया गया था । संघ के मंत्रियों ने भी शनिवार को ही राजीनामा दे दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *