Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरु-शुक्र की युति से 700 साल बाद 5 अत्यंत शुभ योग का निर्माण,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 


ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणना के माध्यम प्रत्येक ग्रह की युति का प्रभाव शुभ और अशुभ आंका जाता है। बता दें कि इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में है और सूर्य भी इसी राशि में मौजूद रहकर सूर्य-शनि युति का निर्माण कर रहे हैं। वहीं गुरु और शुक्र ग्रह मीन राशि में युति कर रहे हैं। बता दें कि गुरु-शुक्र की युति से दशकों बाद 5 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी 2023 को केदार, शश, शंख, सर्वार्थसिद्धि और वरिष्ठ योग का निर्माण हुआ था। खास बात यह है कि इस दुर्लभ संयोग का निर्माण 700 साल के बाद हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान आर्थिक, व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए पंच महायोग का निर्माण अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान कार्य में सफलता मिलेगी, वहीं कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
पंच महायोग के निर्माण से धनु राशि के जातकों को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत लाभ मिलेगा। जो छात्र विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस दौरान विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में चल-अचल संपत्ति की खरीदारी की संभावना है। कानूनी मामले भी इस दौरान सुलझ सकते हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए पंच महायोग का निर्माण बहुत ही लाभदायक साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी राशि में सूर्य और शनि की युति हो रही है। इस दुर्लभ संयोग से आर्थिक वृद्धि और व्यापार में सफलता मिल सकती है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही यह समय नए काम को शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढें   लायन्स कल्ब बीरगंज ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com