दूसरी बार मेसी को मिला फिफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खेलाड़ी की उपाधि
काठमांडू, १६ फागुन –
अर्जेन्टिना फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने २०२२ का फिफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खेलाड़ी की उपाधि जीत ली है । ३५ वर्षीय मेसी ने फ्रान्स के किलियन एम्बाप्पे और करिम बेन्जेमा को पीछे छोड़ते हुए उह उपाधि हासिल की है ।
लगातार दूसरी बार इस अवार्ड को जीतने वाले मेसी ने बताया कि लम्बे समय से वो इसका सपना देख रहे थे जो पूरा हुआ । उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं जिनका सपना पूरा होता है, मैं बहुत ही भाग्यशाली हूँ । बहुत लोगों के आर्शीवाद और दोस्तों के साथ के कारण उनकी जीत सम्भव हुई है । इसी तरह सर्वश्रेष्ठ महिला खेलाड़ी की उपाधि स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने प्राप्त किया है ।


