राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आज से आचार संहिता लागू
काठमांडू, १७ फागुन –
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आज से आचार संहिता लागू की जा रही है ।
निर्वाचन आयोग ने २५ फागुन को होने वाले राष्ट्रपति निर्वाचन और ३ चैत को होने वाले उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आज फागुन १७ गते से आगामी चैत ५ गते तक आचारसंहिता लागू होने की जानकारी दी है ।
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आठ दलीय सत्ता गठबन्धन से नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल और नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ उम्मीदवार हैं ।
राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा । इसलिए अभी उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार को लेकर कुछ तय नहीं किया गया है ।
निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन के आचारसंहिता नेपाल सरकार, प्रधानमन्त्री और मन्त्री, प्रदेश सरकार, मुख्यमन्त्री और मन्त्री, संघ, प्रदेश और स्थानीय तह के कर्मचारी, सुरक्षा निकाय के कर्मचारी, सरकारी, अर्धसरकारी तथा सार्वजनिक संस्था के कर्मचारी पर लगेंगे आचारसंहिता ।
इसी तरह राजनीतिक दल और उनके भ्रातृ संगठन, उम्मीदवार और उम्मीदवार के प्रतिनिधि, मतदान और मतगणना स्थल में काम करने वाले उम्मीदवार के प्रतिनिधि, सार्वजनिक पद धारण किए गए व्यक्ति, सञ्चार प्रतिष्ठान, उनके कर्मचारी और पत्रकार तथा मतदाता पर भी आचारसंहिता लागू होगी ।
आयोग ने निर्वाचन आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन को स्वच्छता और विश्वसनीयता कायम करने का सभी से आग्रह किया है ।आचारसंहिता अन्तर्गत मतदान के ४८ घन्टा पहले से सभा, जुलुस, नाराबाजी आदि प्रचारप्रचार नहीं कर पाने की व्यवस्था छ । साउन्ड सिस्टम, एसएमएस, सामाजिक सञ्जाल तथा अन्य किसी भी साधन का प्रयोग नहंि कर सकते हैं । बाजा, सार्वजनिक भोज, हथियार लेकर नहीं चलने की व्यवस्था आचारसंहिता में है । मादक पदार्थ भी निषेध किया गया है ।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए निर्वाचन ने खर्च की सीमा अधिकतम चार लाख रुपया तय की है । निर्वाचन में संघीय संसद के ३३२ और प्रदेशसभा के ५५० करके ८८२ मतदाता होंगे ।

