राप्रपा की रणनीति, कार्यनीति और कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने की जिम्मेदारी मिश्र को
काठमांडू, १९ फागुन –
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के केन्द्रीय निर्देशन समिति की बैठक ने पार्टी की रणनीति, कार्यनीति और कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र के संयोजकत्त में समिति गठन की है । समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाशचन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक ने समिति को २ महीने के भीतर पेश करने का समय दिया है । उक्त समिति के सदस्य में उपाध्यक्ष हेमजङ्ग गुरुङ और उद्धव पौडेल हैं ।
इसी तरह प्रवक्ता एवं प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि –पार्टी के आन्तरिक विवाद तथा निष्क्रिय रहने वाले जिलों के समस्या और समाधान के बारे में खोजबिन करके १५ दिन के भीतर आवश्यक सुझाव पेश करने की जिम्मेदारी केन्द्रीय सल्लाहकार समिति के अध्यक्ष निरञ्जन थापा को दिया गया है ।

