बाँके मे रामनवमी
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, चैत्र २५ गते ।
चैत्र शुक्ल नवमी के दिन श्रीराम जी के याद में बाँके जिला के साथ देशभर मे पूजा आराधना करके रामनवमी धूमधाम के साथ मनाया गया ।
रामनवमी के अवसर पर साहु समाज बाँके नेपालगञ्ज ने नेपालगन्ज बाजार के त्रिभुवन चौक पर प्रसाद वितरण किया ।
इसी तरह नेपालगन्ज के सदरलाइन, त्रिबेणीमोड,लगायत बिभिन्न जगाहोंपे प्रसाद वितरण विभिन्न संघ संस्थाओं व्दारा भी किया गया है ।
साहु समाज बाँके के अध्यक्ष हंशराम साहु व्दारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रसाद वितरण कार्यक्रम में समाज के सल्लाहकार शिव प्रसाद साहु, कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहु, उपाध्यक्ष बिमल कुमार साहु, सह– सचिव नन्दलाल साहु, राज मंगल प्रसाद साहु, तुल्सी साहु, प्रेमलाल साहु, नन्द किशोर साहु, हरिश साहु, राम नरेश साहु, राम चन्दर साहु लगायत लोगों ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागी हुये थे ।
नेपाल, और भारत के विभिन्न जगाहों से आयें श्रद्धालु, भक्तजनों ने माता बागेश्वरी मन्दिर में दर्शन करने के लियें नेपालगन्ज आयें थे ।

