Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे बलराम गुप्ता के घर पर छापामारी, करोडों का समान बरामद

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERA OLYMPUS DIGITAL CAMERA OLYMPUS DIGITAL CAMERA OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास,जनकपुर, चैत्र २६ । जनकपुर के शिव चौक स्थित बलराम प्रसाद एण्ड ब्रदर्स दोकान में  पुलिस ने गुप्तचर के आधार पर छापा मार कर अवैध रुप में रखे गये करोडौं रूप्ये का सोना और चाँदी बरामद किया है । पुलिस ने सञ्चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है ।

बुधवार दिन के १:२० बजे महानगरीय अपराध अनुसन्धान महाशाखा काठमाण्डू और जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा की संयुक्त टोली ने छापामारी करके ६ किलो सोना, ३ सौ ९० किलो चाँदी, नगद ७३ लाख ३० हजार ५ सौ और ३०–३० लाख दर के २ चेक बरामद किया है ।

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आधिकारिक दौरे पर कल नेपाल पहुंचे: भारत-नेपाल रक्षा संबंधों में एक नया मील का पत्थर

पुलिस ने सामान के साथ ही बलराम प्रसाद एण्ड ब्रदर्स के सञ्चालक बलराम गुप्ता को भी गिरफ्तार करके  पत्रकार सम्मेलन के जरिये सार्वजनिक किया है । पत्रकार सम्मेलन में धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी ने सुराकी के आधार में छापामारी कर तथ्य प्रमाण के साथ यह समान बरामद किया गया है इसकी जानकारी दिया ।  उन्होने यह भी कहा कि २४ घण्टा के भीतर में गिरफ्तार किया गया सामान सहित सञ्चालक को राजश्व अनुसन्धान विभाग पथलैया में आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाऐगा । इससे पहले भी तत्कालिन प्रहरी उपरीक्षक टपेन्द्रध्वज हमाल के समय में गुप्ता के दोकान पर छापामारी करके  सोना और चाँदी बरामद किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com