Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली के अवसर पर शुभकामना संदेश,

 

काठमांडू, २२ फागुन

 

 

 

 

 


होली हर्षो उल्लास का पर्व है । हमारे देश की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि हम विभिन्न धर्म, जाति, भाषा, बोली से अपनी पहचान कराते हैं । और जैसे रंग विविधता से भरा है वैसे ही हम भी भरे हैं विविधताओं से । आज होली मनाई जा रही है । इस अवसर पर सभी ने शुभकामनाएं दी हैं ।
राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने होली के अवसर पर अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि होली राष्ट्रीय एकता को और भी सुदृढ़ बनाएगा । उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि नेपाल समाज में जातिय, भाषिक और सांस्कृतिक रुप में होली के रंग जैसी ही विविधता है, ये विविधता और पहचान ही हमारी शक्ति है ।
इसी तरह होली के अवसर पर प्रधानमंत्री प्रचंड ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा है कि –नेपाल के सभी भूभागों में सभी जाति, सभी समुदायों में लोकप्रिय और साझा संस्कृति के रुप में स्थापित होली पर्व की सभी में शुभकामना ।

यह भी पढें   नेपाल के कई स्थानों पर बारिश, कुछ जगहों पर भारी वर्षा की भी संभावना

इसी तरह नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी आज होली के अवसर पर अपनी शुभकामना संदेश देते हुए कहा है कि – होली पर्व एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है । यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत का शाश्वत संदेश देती है । इस पर्व को हरके वर्ष की तरह इसबार भी पारिवारिक स्नेह, पारस्परिक एकता और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं । आपके घर में सुख शांति का वास हो । बहुत शुभकामनाएं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com