मारवाडी युवा मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय होली महोत्सव समारोह पूर्वक सम्पन्न
माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल ।
मारवाडी युवा मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय होली महोत्सव बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक समापन हुआ । बिराटनगर के जैन भवन प्रांगण में समापन समारोह में राजस्थान से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में फूल कुमार लालवानी को महामूर्ख घोषित कर उपाधि दिया गया । इस मौके पर निस्वार्थ सामाजिक सेवा सम्मान से देबकिशन मूंदड़ा जी को सम्मानित किया गया । इस मौके पर कोशी प्रदेश सरकार के मंत्री भक्ति प्रसाद सिटोला मारवाडी युवा मंच का अध्यक्ष जय शर्मा , कार्यक्रम संयोजक पवन पंकज पारख , मोहित अग्रवाल , मोहित लालवानी , गोपाल अग्रवाल , शेर सिंह दुग्गड़ , शिवरतन जोशी , राजेश लखोटिया सहित मंच के सभी सदस्यगण , निवर्तमान , पूर्व अध्यक्ष व सदस्यगण सक्रिय दिखे । कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक उषा देवी हरि सिंह दुग्गड़ ट्रस्ट के मोती दुग्गड़ , महेश जाजू , नंदकिशोर राठी , महेश सोनी , घनश्याम राठी , जितेंद्र राठी , गोबिन्द झुनझुनबाला , राजेश गुप्ता , भीम घिमिरे , नवीन रिजाल मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी तीर्थराज भट्टराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन व अन्य लोग मौजूद थे ।


