Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला परिक्रमा आज जनकपुर में

 

जनकपुरधाम, ६ मार्च । मिथिलाञ्चल क्षेत्र में महाकुम्भ के रुप में परिचित मिथिला परिक्रमा के यात्री आज सोमबार जनकपुर में वापस आ गए हैं । १५ दिनों की परिक्रमा यात्रा की आज १५वें दिन है । १४वें दिन में यात्रीगण भारतीय तीर्थस्थल बिशौल में विश्राम कर आज जनकपुर आए हैं । परंपरागत प्रचलन के अनुसार १४वें पडावस्थल परिक्रमा कर फागू पूर्णिमा के दिन तीर्थयात्री जनकपुरधाम वापस होते हैं और अन्तरगृह परिक्रमा कर यात्रा को समापन किया जाता है ।
कल मंगलबार जनकपुरधाम अन्तरगृह परिक्रमा कर यात्रा को विधिवत समापन किया जाता है । अन्तरगृह परिक्रमा को पंचकोशी परिक्रमा के नाम से जाना जाता है । माध्यमिकी परिक्रमा के लिए शामील ना होनेवाले व्यक्ति अन्तरगृह परिक्रमा में शामील हो जाते हैं । मिथिला परिक्रमा अन्तरगर्त जनकपुरधाम स्थित हनुमान नगर, भारत बिहार कलना स्थित कल्यानेश्वर, फुलहर स्थित गिरिजास्थान, महोत्तरी जिला स्थित मठिहानी, जलेश्वर, मडैई, धुव्रकुण्ड, कञ्चनवन, धनुषा स्थित पर्वता, धनुषाधाम, सतोखर, औरही, भारत बिहार स्थित करुणा, विसौल और जनकपुरधाम क्षेत्र को पैदल यात्रा किया जाता है, जो कूल १ सय २० किलो मिटर हो जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *